
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया यह आरोप, कहा- हम बंगाल में बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे
Zee News
पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव महज 11 दिनों बाद होन वाला है.पहले चरण के चुनाव से पहले सभी सियासी पार्टियां बंगाल के अलग-अलग जिलों में चुनावी सभाएं कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांकुरा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया.
बांकुरा: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव महज 11 दिनों बाद होन वाला है.पहले चरण के चुनाव से पहले सभी सियासी पार्टियां बंगाल के अलग-अलग जिलों में चुनावी सभाएं कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांकुरा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हर रोज 25 से 30 किलोमीटर पैदल चलती हूं, लेकिन चोट की वजह से अभी खड़ी होकर बोल भी नहीं पा रही हूं. क्या बोली ममता बनर्जी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि डॉक्टर्स ने आराम के लिए कहा था, लेकिन मैं नहीं रुकी. अगर मैं सोती रही तो बीजेपी जनता को जो दर्द देगी वो असहनीय होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी को पता है, ममता को नहीं रोका जा सकता है. साथ ही उन्होंन गृह अमित शाह पर कोलकाता में बैठकर साजिश रचने का आरोप लगाया.More Related News
