
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार केशव प्रसाद मौर्या के घर पहुंचे योगी आदित्यनाथ
Zee News
सीएम योगी का आवास 5 कालीदास मार्ग पर स्थित है. वहीं, डिप्टी सीएम मौर्य एक आवास छोड़कर रहते हैं. सीएम पहली बार उनके घर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात का एक कारण था केशव मौर्य के बेटे की शादी.
लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचे. ऐसा पहली बार हुआ है कि सीएम डिप्टी सीएम के घर पहुंचे हों. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली है.More Related News
