
मुख्तार अंसारी की ऑडी कार कुर्क, पत्नी अफशा और सालों पर गैंग्स्टर एक्ट में कार्रवाई
Zee News
पुलिस सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदबाड़ा इलाके में स्थित अफशा अंसारी के मायके पहुंच मुनादी कराई. उसके बाद सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में मुख्तार अंसारी के दोनों सालों के खिलाफ एक्शन लेते ऑडी कार कुर्क कर दी.
गाजीपुर: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, उसके गैंग और करीबियों पर योगी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में बुधवार को गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर मऊ सदर सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक की पत्नी अफशा अंसारी और उसके सालों सरजील रजा और अनवर शहजाद के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए ऑडी कार कुर्क कर दी. पत्नी व सालों के खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट में कार्रवाई पुलिस सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदबाड़ा इलाके में स्थित अफशा अंसारी के मायके पहुंच मुनादी कराई. उसके बाद सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में मुख्तार अंसारी के दोनों सालों के खिलाफ एक्शन लेते ऑडी कार कुर्क कर दी. इसकी कीमत 31 लाख रुपये आंकी जा रही है. सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि कुर्क की गई ऑडी कार मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति है.More Related News
