
मुकाबले के दौरान लगे ज़ोरदार पंच से मैक्सिको की महिला मुक्केबाज जीनत जकारियास की मौत
Zee News
मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली कंपनी ग्रुप यवोन मिशेल ने कहा कि जापाटा को मुकाबले के दौरान कई बार तेज मुक्कों का सामना करना पड़ा था.
मांट्रियलः मैक्सिको की महिला मुक्केबाज जीनत जकारियास जापाटा की यहां प्रतियोगिता के दौरान चोटिल होने के पांच दिन बाद मौत हो गई. मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली कंपनी ग्रुप यवोन मिशेल ने जुमेरात को कहा कि 18 वर्षीय जापाटा की शनिवार रात आईजीए स्टेडियम में मैरी-पियर होले के साथ एक मुकाबले में लगी चोटों से मृत्यु हो गई. प्रतियोगिता संचालन करने वाली कंपनी के अध्यक्ष यवोन मिशेल ने रविवार को बताया था कि जापाटा होश में नहीं है और उसके शरीर और मस्तिष्क को आराम देने के लिए चिकित्सकीय रूप से ‘कोमा’ में रखा गया है.More Related News
