
मुंबई में रेप पीड़िता की मौत पर सियासी बवाल, CM उद्धव ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
Zee News
महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने सभी सीनियर पुलिस कर्मियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. बताते चलें कि मुंबई (Mumbai Rape) में एक 30 साल की महिला के साथ दिल्ली की 'निर्भया' जैसी हैवानियत होने के बाद देश गुस्से में है. इसी मामले पर यह आपात बैठक बुलाई गई है.
मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने सभी सीनियर पुलिस कर्मियों के साथ मुंबई रेप पर आपात बैठक की है. बताते चलें कि मुंबई (Mumbai Rape) में एक 30 साल की महिला के साथ दिल्ली की 'निर्भया' जैसी हैवानियत होने के बाद देश गुस्से में है. हॉस्पिटल में भर्ती होने के करीब 33 घंटे बाद शनिवार को रेप पीड़िता ने दम तोड़ दिया. ऑपरेशन करने के बाद भी महिला की जान नहीं बचाई जा सकी. उसका काफी खून बह चुका था. महाराष्ट्र में क्रूरतापूर्ण दुष्कर्म की शिकार 30 वर्षीय महिला की अस्पताल में अत्यधिक रक्तस्राव के बाद मौत हो गई, जिससे सियासी बवाल मच गया है. शिवसेना एमएलसी डॉ मनीषा कायंडे ने बताया कि, 'यह दुखद अंत है. उन्हें बहुत गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं और उनका निधन हो गया. पीड़िता की दो नाबालिग बेटियां हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं के तहत उनके लिए मुआवजे पर विचार करने की अपील की. शुक्रवार की सुबह हुई इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया और शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया.'More Related News
