
मुंबई में छिपा है विधायक विजय मिश्रा का फरार बेटा, वीडियो जारी कर UP पुलिस को दी चुनौती; लगाए आरोप
Zee News
पुलिस ने दावा किया था कि ग्राम प्रधान ने फरार चल रहे विधायक के बेटे को शरण दी थी. वह ग्राम प्रधान के घर पर छिपकर रह रहा था.
भदोही: यूपी के भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (MLA Vijay Mishra) के फरार बेटे विष्णु मिश्रा (Vishnu Mishra) ने अपना एक बयान जारी किया है. इस वीडियो में विष्णु मिश्रा ने पुलिस पर फर्जी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. उसने कहा कि जिस दिन STF ने भदोही में छापेमारी की और मुझे पिस्टल छोड़कर फरार दिखाया, उस दिन मैं मुंबई में था. विधायक के बेटे ने वीडियो में ना सिर्फ होटल का बिल, पता और कमरा नंबर बताया बल्कि दिखाया भी. क्या है पूरा मामला? बीती 7 सितंबर को एसटीएफ ने भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव में विधायक विजय मिश्रा के करीबी ग्राम प्रधान चंदन तिवारी के घर छापेमारी की थी. इसके साथ ही ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने दावा किया था कि ग्राम प्रधान ने फरार चल रहे विधायक के बेटे को शरण दी थी. वह ग्राम प्रधान के घर पर छिपकर रह रहा था. पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दिन विष्णु मिश्रा वहीं था. वह मौके पर एक पिस्टल छोड़कर फरार हो गया था.More Related News
