
मुंबई में कपड़े निकालकर किन्नरों का आतंक, पुलिस को भी नहीं छोड़ा; जानें फिर क्या हुआ
Zee News
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के साथ मारपीट के इस मामले में पुलिस ने 3 किन्नरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,332,188,51 NDMA एक्ट और 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई: मुंबई में किन्नरों का आतंक बढ़ते जा रहा हैं. दबंगई पर उतरे किन्नर अब पुलिस को भी चुनौती दे रहे हैं. हालिया मामले में कुछ किन्नरों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. इन्होंने पहले तो पुलिस के साथ मारपीट की वहीं नजदीक खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भी नहीं छोड़ा. इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी किन्नर एक ट्रैफिक कर्मी को खुलेआम कॉलर पकड़कर खींचते हुए नजर आए.
पुलिस की पिटाई और बदसलूकी का ये मामला बांगुर नगर इलाके में सामने आया. जहां पर हंगामा कर रहे किन्नरों ने अपने कपड़े निकालकर पुलिस को धमकाने की कोशिश की. वहीं गाली गलौज पर उतरे किन्नरों ने आस-पड़ोस में मौजूद लोगों का भी जमकर माखौल उड़ाया.
