
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं 6 गाड़ियां; 3 की मौत
Zee News
महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं. आज (सोमवार को) सुबह ये भयानक हादसा हुआ.
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं. आज (सोमवार को) सुबह ये भयानक हादसा हुआ.
बता दें कि ये हादसा महाराष्ट्र में खोपोली के बोर घाट के पास हुआ. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल में एडमिट करवाया. इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.
More Related News
