
मुंबई: निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, हादसे में 21 मजदूर घायल; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
Zee News
Portion of Under-Construction Flyover Collapses in Mumbai: मुबंई में शुक्रवार तड़के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर गया और हादसे में करीब 21 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर गया. हादसे में करीब 21 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ और मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है और लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
