
'मीडिया को लड़ाना नहीं चाहिए', पायलट से तनाव के बीच CM गहलोत की क्या है रणनीति?
Zee News
माना जा रहा है अशोक गहलोत ने चुनावों को मद्देनजर रखकर नई टिप्पणी की है. चुनाव से पहले पार्टी में चल रही खींचतान विधानसभा चुनाव में नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में माना जा रहा है कि अशोक गहलोत ने लड़ाई का ठीकरा मीडिया पर फोड़कर पार्टी की अंदरूनी कलह को शांत करने की अपनी तरफ से शुरुआत कर दी है.
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान के बीच कहा है कि मीडिया को लोगों को आपस में लड़ाना नहीं चाहिए. गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि इस बात पर जोर दिया कि राज्य में कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित रहेगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों के आधार पर अपनी सरकार के राज्य की सत्ता में बने रहने का भरोसा भी जताया.
