
मिसाल: महिला ने 67 साल की उम्र में पूरी की PhD, शादी के बाद छूट गया था पढ़ाई से नाता
Zee News
67 साल की उम्र में वड़ोदरा की दादी अम्मा ने पीएचडी पूरी करके मिसाल पेश की है.
अहमदाबाद: जिस उम्र में लोग सेवानिवृत्त हो कर जिंदगी बिताने लगते हैं, उस उम्र में गुजरात की महिला ऊषा लोदया ने अपना दशकों पुराना सपना पूरा किया और लंबे अंतराल के बाद पढ़ाई करते हुए डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की. ऊषा (67) ने 20 साल की उम्र में कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी और करीब 60 साल की आयु में उन्होंने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की तथा जैन धर्म में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की.More Related News
