)
मिसाइल और ड्रोन का काल! DRDO बना रहा है 300 kW लेजर हथियार, पाकिस्तान में है डर का महौल
Zee News
DRDO 300 kW laser weapon: DRDO ने 300 kW पावर वाला हाई-पावर लेजर हथियार बनाना शुरू किया है, जो 20 किमी तक MALE और HALE ड्रोन को नष्ट कर सकेगा. यह सिस्टम मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करेगा और किसी भी मौसम में सटीक निशाना साधने में सक्षम होगा.
DRDO 300 kW laser weapon: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने ड्रोन से कई हमले किए थे, ऐसे हमलों से निपटने के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है. DRDO ने 300 kW पावर वाला हाई-पावर लेजर (HPL) हथियार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह लेजर सिस्टम एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगा और इसका उद्देश्य MALE और HALE प्रकार के ड्रोन को 20 किमी की दूरी से निशाना बनाना है.
More Related News
