
मिशन 2022: रायबरेली दौरे पर प्रियंका गांधी, चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर पर माथा टेक लिया आशीर्वाद
Zee News
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyankka Gandhi) रविवार से दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में रहेंगी. प्रियंका गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगी. इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडलों से भी मुलाकात करेंगी.
विशाल सिंह/रायबरेली: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka gandhi) दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली दौरे पर हैं. यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी. लखनऊ-रायबरेली सीमा पर प्रियंका ने चुरवा हनुमान मंदिर में मत्था टेका और पुजारी से आशीर्वाद लिया. इसके बाद चुरुवा से भुएमऊ के लिए रवाना हो गईं. चुरवा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.More Related News
