
मिलिट्री हेलीकॉप्टर 'चीता' के बारे में जानिए, जिसके क्रैश में दो पायलटों की गई जान
Zee News
अरुणाचल प्रदेश में परिचालन उड़ान के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो पायलट की जान चली गई. आप इस रिपोर्ट में इस चीता हेलीकॉप्टर के बार में अहम जानकारी हासिल कर सकते हैं.
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास बृहस्पतिवार सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सेना के दो अफसरों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर में दो पायलट थे. एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि वेस्ट कामेंग जिले के एसपी बी.आर.बोमारेड्डी ने बताया कि हेलीकॉप्टर हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है.
हेलीकॉप्टर हादसे में दो पायलट ने गंवाई जान सेना ने बताया कि सुबह नौ बजे जिले के सांगे गांव से इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी और वह असम के सोनितपुर जिले के मिस्सामारी जा रहा था. उसमें एक लेफ्टिनेंट और एक मेजर सवार थे. दोनों पायलटों की शिनाख्त हो गई है. मेजर जयंत और लेफ्टिनेंट कर्नल बीबी रेड्डी का शव दुर्घटना स्थल से बरामद हो गया है. दोनों के शवों को पास के हॉस्पिटल में लाया गया. वहीं अंतिम कार्रवाई की जाएगी. बता दें, दोनों का शव शाम करीब चार बजे मिले.
