)
मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) अधिकारियों को मिला Ex-Servicemen का दर्जा, अब रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगी रॉयल सुविधाएं!
Zee News
Military Nursing Service: कार्मिक मंत्रालय ने Ex-Servicemen (Re-employment in Central Civil Services & Posts) Rules में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी की है. इस संशोधन में पूर्व सैनिक की परिभाषा का विस्तार किया गया है. उसमें मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है. अधिसूचना जारी होते ही यह फैसला लागू हो गया. अब पात्र पूर्व MNS अधिकारी तुरंत इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.
Military Nursing Service: भारत सरकार ने सशस्त्र बलों में समानता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. अब मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) के अधिकारियों को भी पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) का दर्जा दिया गया है. इससे उन्हें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के अन्य पूर्व सैनिकों की तरह रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले सभी लाभ मिल सकेंगे.
More Related News
