)
मिलान-2टी का रिटायरमेंट! अब पैदल सैनिक चलाएंगे फायर एंड फॉरगेट मिसाइलें, Amogha-III और AsiBal बनेंगी दुश्मन का काल
Zee News
Amogha 3: सीमाओं पर बदलते खतरे और युद्धाभ्यास की जरूरतों के बीच भारतीय सेना ने इजराइली स्पाइक. अमेरिकी जैवलिन जैसी तीसरी पीढ़ी की फायर एंड फॉरगेट मिसाइलों का आयात किया है. नवंबर 2025 में अमेरिका ने जैवलिन मिसाइलों की 93 मिलियन डॉलर की खेप भारत को मंजूर की. इसमें 100 मिसाइलें और 25 लॉन्चर शामिल हैं.
Amogha 3: भारत की सेना की आधुनिक एंटी-टैंक क्षमता को बढ़ाने के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं. लेकिन अभी भी विदेशी मिसाइलों पर काफी निर्भरता बनी हुई है. राजस्थान के प्रशिक्षण मैदानों में लंबे समय से फ्रांसीसी मिलान-2टी और सोवियत कुंकार्स एम मिसाइलें पैदल सैनिकों की मुख्य एंटी-टैंक ताकत हैं. ये मिसाइलें ऑपरेटर पर पूरी तरह निर्भर करती हैं. आधुनिक टैंकों के खिलाफ इस्तेमाल में खतरनाक साबित हो सकती हैं. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
