)
मिराज-2000 में भारत जोड़कर देखे ये मिसाइल, चीन के दम पर उछलने वाले दुश्मन भी होंगे साइलेंट!
Zee News
Mirage 2000 with Astra Mk1 missile: भारतीय वायुसेना के पास 45 मिराज-2000 लड़ाकू विमान हैं, जो 2040 तक सेवा में रहेंगे. इन विमानों को और ताकतवर बनाने के लिए स्वदेशी Astra Mk1 मिसाइल को इंटीग्रेट करने की जरूरत है. Astra Mk1 की रेंज 90-110 किमी और गति मच 4.5 है. इसकी लागत 2-3 करोड़ रुपये प्रति मिसाइल है, जो MICA से सस्ती है.
Mirage 2000 with Astra Mk1 missile: भारत अपनी वायुसेना की ताकत तो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन को दिखा ही चुका. लेकिन अब भी भारतीय वायुसेना और ताकतवर बनने की क्षमता रखती है. साल 2040 तक मिराज-2000 लड़ाकू विमान सेवा में रहेंगे. एक्सपर्ट्स का मानना है की चौथी पीढ़ी के इन जेट्स को अपग्रेड करने का टाइम आ गया है. एक्सपर्ट्स का मानना है की चीन की PL-15 और पाकिस्तान की AIM-120C-7 मिसाइल का मुकाबला करने के लिए इंडियन एयरफोर्स को मिराज-2000 में एक स्वदेशी मिसाइल फिट करनी होगी.
