)
मिराज-2000 को मिला 'नया दिमाग'! IAF के लड़ाकू विमान पर पहली बार दिखा SDR एंटीना, कम्युनिकेशन हुआ सुपर-फास्ट
Zee News
IAF Mirage 2000 SDR antenna: मिराज 2000 भारतीय वायुसेना का एक भरोसेमंद फाइटर जेट है, जो कारगिल युद्ध से लेकर बालाकोट एयरस्ट्राइक तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है. हालांकि, पुराने होने के कारण इसे लगातार आधुनिक अपग्रेड की जरूरत थी.
Mirage 2000 SDR antenna: भारतीय वायुसेना वैसे तो 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान पर नजर गड़ाए हुए है. लेकिन इस बीच अपने पुराने लड़ाकू विमानों में भी नई जान फूंक रहा है. ताकि इस बीच आए गैप को भरा जा सके. इसी कड़ी में IAF ने अपने भरोसेमंद फाइटर जेट मिराज 2000 के बेड़े को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में, एक मिराज 2000 जेट पर पहली बार एक SDR यानी सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो एंटीना लगा हुआ देखा गया है. SDR टेक्नोलॉजी जेट की कम्युनिकेशन और डेटा शेयरिंग क्षमता को पूरी तरह से डिजिटल और सुरक्षित बना देती है. ऐसे में, जानना बेहद दिलचस्प हो जाता है कि यह अपडेट मिराज-2000 की ताकत मे कैसे इजाफा करेगा.
