)
मिजोरम में देशविरोधी साजिश नाकाम! असम राइफल्स ने तलाशी कर हथियारों और गोला-बारूद का 'जखीरा' किया बरामद
Zee News
Assam Rifles seizes weapons in Mizoram: यह कार्रवाई सीमावर्ती चम्फाई जिले के सैखुम्पाई इलाके में की गई. यह इलाका नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी का प्रमुख मार्ग माना जाता है. सेना की ओर से बताया गया कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.
असम राइफल्स ने मिजोरम में हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है. यह कार्रवाई सीमावर्ती चम्फाई जिले के सैखुम्पाई इलाके में की गई. यह इलाका नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी का प्रमुख मार्ग माना जाता है. सेना की ओर से बताया गया कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. असम राइफल्स ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. यह ऑपरेशन पूरी तरह से गुप्त तरीके से चलाया गया. इसमें सुरक्षा बलों ने घने जंगलों में कई घंटों तक तलाशी ली.
More Related News
