
मिजोरम को आवश्यक वस्तुएं भेज रहे हैं त्रिपुरा और मणिपुर, मंत्री ने कहा- कोई कमी नहीं
NDTV India
मंत्री ने कहा कि अभी हमारे पास कम से कम तीन महीने के लिए चावल का पर्याप्त भंडार है. अन्य आवश्यक वस्तुएं भी लाई जा रही हैं और त्रिपुरा से कुछ व्यापारी मिजोरम आ चुके हैं.
मिजोरम के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री के लालरिनलियाना ने कहा है कि असम की बराक घाटी के लोगों द्वारा ‘‘आर्थिक नाकेबंदी'' से मिजोरम में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले के समान बुरी तरह से प्रभावित नहीं होगी क्योंकि राज्य सरकार ने दो अन्य पड़ोसी राज्यों से तेल, रसोई गैस (एलपीजी) तथा चावल जैसी अन्य वस्तुएं मंगवाना शुरू कर दिया है. असम के अलावा मिजोरम की सीमा मणिपुर (95 किमी) तथा त्रिपुरा (66 किमी) से भी लगती है.











