
मास्क न पहनने पर यह मशीन देती है सजा, लोगों ने कहा, भारत में मशीन उखाड़ कर घर ले जाएंगे लोग!
Zee News
हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक मशीन मास्क न पहनने वालो लोगों का रास्ता रोककर उसके सर पर मारती है.
नई दिल्लीः कोरोना के खतरे से महफूज रहने के लिए इस वक्त दुनिया भर के लोगों को विश्व स्वास्थ्य संगठन और दीगर माहिरीन के जरिए मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है. कोरोना की दूसरी लहर में कोविड वायरस के मजबूत और नए वेरिएंट से बचने के लिए डबल मास्क पहनने की भी सलाह दी गई थी. हुकूमते हिंद भी इससे मुंसलिक कई निमय बना चुकी है और लोगों से उसका पालन करने की भी मुसलसल अपील कर रही है. सरकार मास्क न लगाने वालों से जुर्माना भी वसूल कर रही है. हालांकि इतनी सख्ती के बाद भी कुछ लोग मास्क नहीं लगाते हैं. वह बिना मास्क के ही घर के बाहर घूमते पाए जा सकते हैं. ऐसे में अब सरमायाकार हर्ष गोयनका ने एक वीडियो शेयर किया है और पूछा है कि क्या हिन्दुस्तान में भी इस वीडियो में दिख रही मशीन की जरूरत है? Would suggest these be installed on every crossing… — Harsh Goenka (@hvgoenka)More Related News
