
मायावती ने काटा बाहुबली मुख्तार अंसारी का टिकट, यूपी चुनाव से पहले किया ये बड़ा ऐलान
Zee News
अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का टिकट काट दिया है और उनकी जगह मऊ विधान सभा सीट से भीम राजभर (Bhim Rajbhar) का नाम फाइनल किया है.
लखनऊ: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि आगामी चुनाव में बीएसपी किसी भी बाहुबली या माफिया को टिकट नहीं देगी. मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बीएसपी का संकल्प 'कानून द्वारा कानून का राज' के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है. 1. बीएसपी का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष श्री भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है। 3. बीएसपी का संकल्प ’कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बीएसपी जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है। बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर कहा, 'बीएसपी का अगामी यूपी विधान सभा आम चुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए. इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मंडल की मऊ विधान सभा सीट से अब मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का नहीं, बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष भीम राजभर (Bhim Rajbhar) के नाम को फाइनल किया गया है.'More Related News
