
मायावती ने कहा, BSP सत्ता में आई तो खत्म होंगे कृषि कानून, खोले जाएंगे दलित अत्याचार के मामले
Zee News
बसपा प्रमुख मायावती ने उप्र में बसपा को फिर से सत्ता में लाने के लिए दलित-ब्राह्मण एकता का आह्वान किया, उन्होंने मंगलवार को पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के पहले चरण के खत्म होने पर लोगों को खिताब किया.
लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदर मायावती ने मंगल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर केवल बड़े-बड़े दावे करने और जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करने का इल्जाम लगाते हुए बसपा को फिर से सत्ता में लाने के लिए दलित-ब्राह्मण एकता का आह्वान किया. उन्होंने वादा किया कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो दलितों और ब्राह्मणों के खिलाफ अत्याचार के मामलों की जांच की जाएगी. बसपा प्रमुख मायावती करीब डेढ़ माह से ब्राह्मणों को साधने के लिए पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ’प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन’ के पहले चरण के समापन पर लखनऊ में राज्य के सभी जिलों से आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और सपा दोनों ने दलितों और ब्राह्मणों के वोट के लिए खाली बातचीत की लेकिन सत्ता में रहते हुए उनके हितों की रक्षा नहीं की. प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के पहले चरण का समापन गौरतलब है कि मायावती के निर्देश पर बसपा महासचिव सतीश मिश्रा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज को मुतासिर करने के लिए अयोध्या से बसपा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की श्रृंखला शुरू की जिसका प्रदेश के सभी जिलों में यह सम्मेलन आयोजित किया गया और मंगलवार को लखनऊ में पहले चरण का समापन हुआ. मायावती ने बीते दिनों कहा था कि पहले चरण का समापन लखनऊ में होगा और भविष्य में और सम्मेलन किए जाएंगे.More Related News
