
मामा के घर रह रहे भांजे पर फिदा हुई मामी, शादी रचाकर हुई फरार
Zee News
बिहार में एक शादीशुदा महिला ने अपने ही भांजे के साथ शादी कर ली है. अब शादी का वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. लोग इस प्रेम को गलत करार देते हुए कह रहे हैं कि इस जोड़ी ने सारी मयार्दाएं तोड़ दी. प्यार में मामी और भांजे ने सारे रिश्ते को भूल गए. न तो समाज की फिक्र की और न ही पारिवारिक रिश्ते की.
पटना: कहते हैं प्यार अंधा होता है और उसमें डूबे इंसान को न तो रिश्ते की परवाह होती है और न ही समाज की. ऐसा ही एक मामला बिहार (Bihar) के जमुई से समाने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने ही भांजे के प्यार में फिदा हो गई और उससे शादी रचा ली. अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग इस प्रेम को गलत करार दे रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भांजा अपनी मामी की मांग में सिंदूर लगा रहा है, और इसके बाद मामी भांजे के पैर छूती है और पत्नी होने का आर्शीवाद मांगती है. बताया जा रहा है कि जमुई जिले के गिद्धौर के रतनपुर का रहने वाला 22 वर्षीय चंदन कुमार मुंबई में ऑटो चलाता है और उसके मामा-मामी भी वहीं रहते थे. बीते कई वर्षों से चंदन का प्रेम प्रसंग लखीसराय के मननपुर के रहने वाले उसकी मामी के चल रहा था. इसी दौरान दोनों का प्रेम हो गया हुआ.More Related News
