
माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन ने एक साथ स्टेज पर मचाया धमाल, वायरल हुआ डांस Video
NDTV India
माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो और रवीना टंडन डांस करती दिख रही हैं.
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग से तो धमाल मचाती ही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस के डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर होते हैं. माधुरी दीक्षित फिलहाल डांस दीवाने शो को जज कर रही हैं. इस शो के दौरान उनके कई डांस वीडियो नियमित अंतराल पर वायरल होते हैं. इस शो में हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शिरकत की. शो के दौरान माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन की जुगलबंदी भी दर्शकों को देखने को मिली. दोनों एक्ट्रेस ने एक साथ एक ही स्टेज पर शानदार डांस और एक्सप्रेशन से फैन्स का दिल जीत लिया.More Related News












