
महिला ने दशकों पुराना सपना किया पूरा, 67 साल की उम्र में हासिल की डॉक्टरेट की डिग्री
Zee News
ऊषा (67) ने 20 साल की उम्र में कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी और करीब 60 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की और जैन धर्म में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की.
अहमदाबाद: जिस उम्र में लोग रिटायर्ड हो कर जिंदगी बिताने लगते हैं , उस उम्र में गुजरात की महिला ऊषा लोदया (Vadodara woman) ने अपना दशकों पुराना सपना पूरा किया और लंबे वक्फे के बाद पढ़ाई करते हुए डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की. ऊषा (67) (Usha Lodaya) ने 20 साल की उम्र में कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी और करीब 60 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की और जैन धर्म में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की. वडोदरा निवासी (Vadodara woman) ऊषा ने महाराष्ट्र मे मौजूद शत्रुंजय अकादमी में जैन धर्म के पाठ्यक्रम में दाखिला लिया. यह समुदाय के सदस्यों के बीच जैन धर्म की जानकारी फराहम करने के वाला एक इदारा है.More Related News
