
महिला के खाते से 7.50 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा, KYC-आधार लिंक के नाम पर निकाले गए पैसे
Zee News
महिला फाजिला खातून को जब पता चला कि उसके खाते से 7 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई.
Madhubani: मधुबनी में एक महिला ने बैंक के कैशियर पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि कैशियर ने उसके खाते से 7 लाख रुपए की अवैध निकासी की है. अब न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी है. बता दें कि मामला हरलाखी थाना क्षेत्र के विशौल गांव का है. महिला फाजिला खातून को जब पता चला कि उसके खाते से 7 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई.More Related News
