
महिलाओं को पकड़कर जबरदस्ती KISS करने वाला गिरोह पकड़ा गया, वीडियो हुआ था वायरल
Zee News
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स औरतों को जबरदस्ती किस करते हुए कैमरे में कैद हुआ था. बिहार का ये सीरियल किसर गिरोह अब पुलिस की पकड़ में आ गया है.
नई दिल्लीः पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स औरतों को जबरदस्ती किस करते हुए कैमरे में कैद हुआ था. बिहार का ये सीरियल किसर गिरोह अब पुलिस की पकड़ में आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में शामिल लोग महिलाओं संग छेड़छाड़ और किस करने के अलावा रात में चोरियां भी किया करते थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने चोरी के सामान की बरामदगी के लिए जमुई जिले के महिसौढ़ी बाबू टोला में छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान सीरियल किसर गिरोह का सरगना पुलिस की पकड़ में आ गया. पुलिस ने इस गिरोह के लीडर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानिए क्या था पूरा मामला जो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल बिहार के जमुई जिले में स्थित सदर अस्पताल में बाहर की तरफ एक महिला मोबाइल कॉल पर थी तो पीछे से अचानक एक युवक आया और उस महिला को पकड़कर जबरन किस करने लगा. इसका विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गया. 10 मार्च को हुई ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था. गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की. जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
