
महिलाओं की पसंद ‘Lakme’ कैसे बनी ‘Lakme’? दिलचस्प है Beauty Products मेकर कंपनी की कहानी
Zee News
आज से करीब 70 साल पहले भारत में एक ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च किया गया, जिसे किसी कंपनी ने कस्टमर्स की जरूरत को देखते हुए नहीं बनाया. ये वो प्रोडक्ट था जिसे एक राजनेता के कहने पर देश के दिग्गज इंडस्ट्रलिस्ट ने बनाया था.
नई दिल्ली: आज से करीब 70 साल पहले भारत में एक ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च किया गया, जिसे किसी कंपनी ने कस्टमर्स की जरूरत को देखते हुए नहीं बनाया. ये वो प्रोडक्ट था जिसे एक राजनेता के कहने पर देश के दिग्गज इंडस्ट्रलिस्ट ने बनाया था. वो भी महिलाओं का ब्यूटी प्रोडक्ट तब लोकल प्रोडक्ट की डिमांड करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Ex PM J L Nehru) थे. प्रोडक्ट बनाने वाले इंडस्ट्रलिस्ट जेआरडी टाटा (JRD Tata) थे और प्रोडक्ट था ‘लैक्मे’ (Lakme). आइए जानते हैं लैक्मे को कब और क्यों लॉन्च किया गया. 1952 में शुरू होने वाला Lakme ब्रांड जल्द ही देश के सबसे सफल ब्रांड के रूप में जाना जाने लगा था, इस कंपनी को बाद में हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड (HLL) को बेचा गया क्योंकि जेआरडी टाटा ने सोचा कि HLL ही भविष्य में इसके साथ बेहतर न्याय कर पाएगी.More Related News
