
'महिलाएं बच्चे पैदा करने के लिए होती हैं' पर बोले जावेद अख्तर, कही यह बड़ी बात
Zee News
जावेद अख्तर ने ट्वीट में कहा, हर सभ्य शख्स, हर लोकतांत्रिक सरकार, दुनिया के हर सभ्य समाज को तालिबानियों को मंजूरी देने से इनकार करना चाहिए
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने एक बार फिर तालिबान पर अपनी राय का इजहार किया है. जावेद अख्तर ने उन देशों और लोगों पर हमला बोला है जो तालिबान की हिमायत कर रहे हैं. गीतकार ने तालिबान की हिमायत करने को शर्मनाक करार दिया है. जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए यह बातें कही हैं. Every decent person ,every democratic government every civilised society in the world should refuse to recognise and condemn Talibans for their ruthless repression of Afgan women or let’s forget the words like justice , humanity and conscience. The spokesperson of Taliban has told the world that women are not meant to be ministers but to stay at home and bear children but the so called civilised and democratic countries of the world are willing to shake Talibani hand . What a shame . जावेद अख्तर ने ट्वीट में कहा, 'हर सभ्य शख्स, हर लोकतांत्रिक सरकार, दुनिया के हर सभ्य समाज को तालिबानियों को मंजूरी देने से इनकार करना चाहिए और अफगानिस्तान में महिलाओं के इस तरह के दमन की निंदा करनी चाहिए या फिर इंसाफ, इंसानियत और विवेक जैसे शब्दों को भूल जाना चाहिए.' — Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu)More Related News
