
महिंद्रा XUV700 कंपनी की वेबसाइट पर हुई लिस्ट, तीसरी तिमाही में लॉन्च संभव
NDTV India
महिंद्रा XUV500 को बतौर कंपनी की सबसे महंगी SUV 2011 में लॉन्च किया गया था जिसे चीता से प्रेरित होकर बनाया गया था. जानें कितनी अलग होगी नई कार?
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आगामी XUV700 के भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. इसी साल कहीं लॉन्च की जाने वाली नई XUV700 कंपनी की सबसे महंगी SUV होगी जो महिंद्रा की प्रचलित 7-सीटर XUV500 की जगह लेगी. भारत में महिंद्रा XUV500 के उत्पादन को लेकर कुछ समय पहले हमारे द्वारा पूछे गए एक सवाल के महिंद्रा के प्रवक्ता ने कहा कि, “XUV700 के लॉन्च के साथ ही कंपनी XUV500 का उत्पादन रोक देगी.” बता दें कि साल 2021 में ही नई 7-सीटर SUV को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इससे पहले नई SUV की पूछताछ को लेकर जानकारी भी दी थी. बता दें कि कंपनी इस कार को जुलाई से सितंबर 2021 के बीच लॉन्च कर सकती है.More Related News
