
महाराष्ट्र: बीड जिले में कोरोना को लेकर हालात बिगड़े, आठ शवों का एक साथ किया गया अंतिम संस्कार
NDTV India
कुछ शहरों में तो कई लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. बीड जिले में भी कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति भयावह है. जिले के अंबाजोगाई में मंगलवार को आठ लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. इनमें से एक महिला है, बाक़ी सात पुरुष. इन सभी की आयु 60 वर्ष से अधिक है.
Maharashtra corona cases update: महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है. राज्य के ज्यादातर शहरों में कोरोना के नए मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. हालात यह है कि कुछ शहरों में तो कई लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. बीड जिले में भी कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति भयावह है. जिले के अंबाजोगाई में मंगलवार को आठ लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. इनमें से एक महिला है, बाक़ी सात पुरुष. इन सभी की आयु 60 वर्ष से अधिक है. गौरतलब है कि अंबाजोगाई तालुका हॉटस्पॉट बना है, यहां पिछले दिनों में लगभग 500 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. यहां मौतों की संख्या बढ़ रही है. बीड ज़िले में बीते 24 घटों में 741 संक्रमित मिले हैं और 8 मौतें हुईं हैं.











