
महाराष्ट्र में Lockdown नहीं, लेकिन पाबंदियां वही: CM उद्धव
Zee News
महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन नहीं लगेगा. हालांकि पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही होंगी, बुधवार रात 8 बजे से नए नियम लागू होंगे.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कल रात 8 बजे से ब्रेक द चेन अभियान शुरू होगा. 15 दिनों तक धारा-144 लागू रहेगी. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेगी. लोकल ट्रेन, बसें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलेंगी. आम लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने ऐलान किया है कि 'कल रात 8 बजे से महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां होंगी. आपकी जान बचाना मेरी प्राथमिकता है. कल रात 8 बजे से नए प्रतिबंध लागू होगें. जहां चुनाव है वहां कुछ दिन बाद प्रतिबंध लगेंगे. वेबसाइट पर सारे निर्णय अपलोड किए जाएंगे.'More Related News
