
महाराष्ट्र में रोजाना कोरोना के 10 हजार ममाले आना चिंताजनक : NDTV से बोले नवाब मलिक
NDTV India
कोरोना के बढ़ते मामलों पर नवाब मलिक ने कहा, मामलों में उछाल नहीं आया है. पहले ही आंकड़ा बहुत पहुंच चुका है. लेकिन 10 हज़ार से कम नहीं हो रहा ये चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे इसे लेकर टास्क फ़ोर्स से बात करेंगे. कई जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है. डेल्टा प्लस वैरिएंट भी सामने आया है और ये भी चिंता की बात है.
देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले कम होते जा रहे हैं और अब यह चर्चा है कि तीसरी लहर आएगी. हालांकि महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना (Covid-19 in Maharashtra) के मामलों में थोड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है. एक हफ्ते से लगातार महाराष्ट्र में हर दिन करीब 10 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. मुंबई में 30 फीसदी का उछाल देखने को मिला है, जो कि पिछले 19 दिनों में सबसे अधिक है. उधर महाराष्ट्र सरकार में भी उथलपुथल की खबरें हैं. इन सब बातों पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने NDTV से बात की.











