
महाराष्ट्र में 'माया का धोखा'- पार्टनर कर रहा शावक की देखभाल तो बाघिन बना रही दूसरे बाघ से यौन संबंध
Zee News
यह सुनने में अजीब लग रहा हो, लेकिन महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) में एक बाघिन दूसरे नर बाघ के साथ यौन संबंध बना रही है, जबकि उसका पार्टनर बाघ उसके शावक की देखभाल कर रहा है. इसे देखकर यहां आने वाले पर्यटक भी हैरान है, क्योंकि माना जाता है कि बाघिनें दो साल की उम्र तक अपने शावकों को लेकर बेहद रक्षात्मक रहती हैं.
नई दिल्लीः यह सुनने में अजीब लग रहा हो, लेकिन महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) में एक बाघिन दूसरे नर बाघ के साथ यौन संबंध बना रही है, जबकि उसका पार्टनर बाघ उसके शावक की देखभाल कर रहा है. इसे देखकर यहां आने वाले पर्यटक भी हैरान है, क्योंकि माना जाता है कि बाघिनें दो साल की उम्र तक अपने शावकों को लेकर बेहद रक्षात्मक रहती हैं.
बलराम कर रहा शावक की देखभाल एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) में 12 साल की बाघिन माया को कुछ दिनों से अन्य नर बाघ रुद्र के साथ यौन संबंध बनाते देखा गया है. वहीं, उसके चार महीने के शावक की देखभाल उसे जन्म देने वाला बाघ और माया का पार्टनर बलराम कर रहा है.
