
महाराष्ट्र में फिर बेकाबू हो रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटों में 15,602 नए मामले, 88 मरीज की मौत
NDTV India
राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को राज्यभर में कुल 7,467 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है. अब तक राज्य में कुल 21,25,211 COVID-19 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में रिकवरी दर 92.49% है.
महाराष्ट्र में फिर से कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. पिछले 24 घंटों में वहां कोविड-19 के 15602 नए मरीज मिले हैं, जबकि 88 मरीजों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को राज्यभर में कुल 7,467 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है. अब तक राज्य में कुल 21,25,211 COVID-19 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में रिकवरी दर 92.49% है.











