
महाराष्ट्र के बुलढाणा में ट्रक पलटने से यूपी-बिहार के 13 मजदूरों की मौत, दो घायल
Zee News
घटना दिन में करीब 12 बजे सिंधखेड़ाजा-मेहकर रोड पर ताडेगांव फाटा में दुसरबीड गांव के पास उस वक्त हुई जब मजदूरों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम के लिए ले जाया जा रहा था.
मुंबईः महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार को स्टील की ढुलाई में लगे एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम 13 मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. एक पुलिस अफसर ने बताया कि घटना दिन में करीब 12 बजे सिंधखेड़ाजा-मेहकर रोड पर ताडेगांव फाटा में दुसरबीड गांव के पास उस वक्त हुई जब मजदूरों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम के लिए ले जाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि राजमार्ग परियोजना के लिए स्टील की ढुलाई करने वाले ट्रक में एक लड़की समेत कुल 16 मजदूर सवार थे. दुर्घटना के वक्त वाहन की रफ्तार तेज थी और सड़क पर गड्ढा होने के कारण वह पलट गया. घटना में 13 मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. Maharashtra: A tipper truck, carrying 15 labourers, overturns in Buldhana. Casualties and injuries feared. Details awaited. — ANI (@ANI)More Related News
