
महागठबंधन में पड़ी 'दरार' आई सामने! कांग्रेस ने RJD को दी खुली 'चुनौती'
Zee News
अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार कांग्रेस में करीब-करीब इस पर सहमति बन गई है और अब कांग्रेस पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कुशेश्वरस्थान सीट से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अशोक कुमार का नाम लगभग तय है.
Patna: बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को खुली चुनौती देते हुए दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, जिसको देखते हुए अब पार्टी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.
जिद पर अड़ी कांग्रेस! अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार कांग्रेस में करीब-करीब इस पर सहमति बन गई है और अब कांग्रेस पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कुशेश्वरस्थान सीट से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अशोक कुमार का नाम लगभग तय है. तारापुर विधानसभा सीट (Tarapur Vidhansabha Seat) से भी प्रत्याशी को लेकर मंथन जारी है.
