
महाकाल के चरणों में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रीः कोविड से मुक्ति की प्रार्थना की, बोले- महादेव ही निकालेंगे आपदा से
Zee News
महाकाल मंदिर के पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि कोरोना और प्राकृतिक आपदा से मुक्ति के लिए बाबा महाकाल मंदिर में CM द्वारा पूजन व अभिषेक करवाया गया.
राहुल राठौर/उज्जैन: Himachal Pradesh Chief Minister in Ujjain: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज मध्य प्रदेश पहुंचे. उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर में देश-प्रदेश के लिए कोविड मुक्ति की प्रार्थना मांगी. मंदिर से दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि हिमाचल में बहुत ज्यादा लैंडस्लाइड हो रही है, उसे रोकने के लिए वह बाबा के द्वारा विशेष प्रार्थना करने के लिए हैं. हिमाचल को परेशानी से निकालेंगे महाकाल जयराम ठाकुर परिवार संग विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर मंदिर में शीश झुकाने पुहंचे. उन्होंने बाबा से जनता की लगातार सेवा करते रहने का संकल्प लिया. उन्होंने देश-प्रदेश में मुक्ति और सुख शांति की कामना भी की. उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए वह पहले भी आते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से कोविड ने उन्हें रोके रखा था.More Related News
