)
महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा की सीट कितनी मुश्किल, क्या बचा पाएंगी 'पुश्तैनी किला'
Zee News
Jammu Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर की हाईप्रोफाइल सीटों की बात करें तो इनमें बिजबेहरा सीट का नाम भी आता है जिसे मुफ्ती परिवार और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का गढ़ माना जाता है. 2024 के विधानसभा चुनाव में बिजबेहरा से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती पीडीपी के टिकट पर मैदान में हैं. जानिए ये सीट उनके लिए कितनी सुरक्षित है?
नई दिल्लीः Jammu Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर में चुनावी शोर तेज हो गया है. हर कोई पार्टी और उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर चुनावी ताल ठोक रहे हैं. इसी में एक ऐसी हाईप्रोफाइल सीट है जिसका जिक्र जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में होना लाजिमी है. ये सीट है बिजबेहरा और इसके हाईप्रोफाइल होने की वजह यह है कि इस सीट से राज्य को एक ही परिवार के दो मुख्यमंत्री मिले हैं. और अब इस सीट पर इसी परिवार की तीसरी पीढ़ी की बेटी दावेदारी करने जा रही है. ऐसे में सवाल है कि वह पुश्तैनी किला बचा पाएंगी या नहीं.
