
महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में जांच के दायरे में कौन-कौन? सामने आए ये नाम
Zee News
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की मौत संदिग्ध मामले में जांच के दायरे में कई लोगों को नाम सामने आ रहे हैं, जिनसे प्रयागराज पुलिस पूछताछ करेगी और विवाद का पता लगाने की कोशिश करेगी.
प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की मौत संदिग्ध मामले में नया मोड़ आया है और जांच के दायरे में कई लोगों को नाम सामने आ रहे हैं. इनमें ऐसे कई लोग शामिल हैं, जिन्होंने महंत नरेंद्र गिरी और उनके शिष्य आनंद गिरि (Anand Giri) के बीच मध्यस्थता कराई थी. पुलिस अब इन सभी से पूछताछ करेगी और विवाद का पता लगाने की कोशिश करेगी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की मौत मामले में 8 लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया जा सकता है. इसमें प्रयागराज का एक नामी बिल्डर भी शामिल है. इसके अलावा प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है.
