
महंगाई रोकने के लिए RBI ने लगातार 9वीं बार रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव
Zee News
केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर चिंता के बीच मौद्रिक नीति के मामले में जब तक जरूरी हो, तब तक उदार रुख बनाए रखने का फैसला किया है.
मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को उम्मीद के अनुसार प्रमुख नीतिगत दर रेपो (Repo Rate) को चार प्रतिशत पर बरकरार रखा. साथ ही केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर चिंता के बीच मौद्रिक नीति के मामले में जब तक जरूरी हो, तब तक उदार रुख बनाए रखने का फैसला किया है.
इसका मतलब यह है कि फिलहाल नीतिगत दर में वृद्धि की संभावना नहीं है. साथ ही लोगों को ईएमआई पर फिलहाल राहत नहीं मिलने जा रही है. .
More Related News
