महंगाई का झटका! मुंबई में CNG महंगी, 2.58 रुपये बढ़े दाम, PNG के रेट भी 55 पैसे बढ़े, नई दरें आज से ही लागू
Zee News
Mumbai CNG PNG Costly: मुंबई में CNG, PNG कीमतों में आज की बढ़ोतरी के बाद मुंबई के लोगों का रसोई का बजट बिगड़ेगा, साथ ही आने वाले वक्त में पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी महंगा हो सकता है.
मुंबई: Mumbai CNG PNG Costly: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बाद अब मुंबई के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. आज से मुंबई में CNG और PNG यानी घरेलू पाइपलाइन गैस के दाम भी बढ़ गए हैं. आपको बता दें कि इसी महीने तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के दाम भी 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए थे. MGL announces the revised prices of CNG as ₹. 51.98/Kg and PNG ₹. 30.40/SCM in and around Mumbai w.e.f. midnight of 13thJuly, 2021. — Mahanagar Gas Ltd. (@mahanagargas)More Related News