
मस्जिद पर हमले के बाद तालिबान की जवाबी कार्रवाई, काबुल में IS-K का ठिकाना तबाह
Zee News
Taliban took revenge from IS-K in Kabul: हमले में मारे गए लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. काबुल पर 15 अगस्त को हुए तालिबान के कब्जे के बाद इस तरह की पहली वारदात की किसी भी समूह या संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.
काबुल: काबुल (Kabul) में ईदगाह मस्जिद में एक आत्मघाती बम विस्फोट (Suicide Blast) के कुछ ही घंटों बाद, तालिबान (Taliban) ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट-खुरासन (IS-K) से जुड़े एक ठिकाने को तबाह कर दिया. एक मीडिया रिपोर्ट ने सोमवार को सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी. खामा प्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्रों के अनुसार, ये ठिकाना राजधानी के उत्तरी उपनगर-पुलिस जिला 17 में स्थित था.
आतंक ठिकाने को ध्वस्त करने के साथ, तालिबान के इस ऑपरेशन में तीन लोगों की मौत भी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को, एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में अपने विस्फोटकों को उड़ा दिया, जहां तालिबान के अधिकारी और नागरिक प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां के शोक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.
