
मस्जिदों में महिलाओं को नमाज पढ़ने की अनुमति दिलाने के लिए मुहिम चलाएगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
Zee News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मुस्लिम महिलाओं को मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने की अनुमति दिलाने के लिए मुहिम चलाने जा रहा है. इसके साथ ही मंच ने शादी की न्यूनतम उम्र तय करवाने के लिए भी राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का फैसला किया है.
नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मुस्लिम महिलाओं को मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने की अनुमति दिलाने के लिए मुहिम चलाने जा रहा है. इसके साथ ही मंच ने शादी की न्यूनतम उम्र तय करवाने के लिए भी राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का फैसला किया है.
मुस्लिम वोटरों को बीजेपी से जोड़ने के लिए चलाया था अभियान दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता , मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक एवं मुख्य सरंक्षक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए अभियान चलाया हुआ था.
