
मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
Zee News
जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना (Rohit Sardana) की शुक्रवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई. Zee News के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने एक ट्वीट के जरिए उनके असामयिक निधन की जानकारी दी.
नई दिल्ली: जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना (Rohit Sardana) की शुक्रवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई. Zee News के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने एक ट्वीट के जरिए उनके असामयिक निधन की जानकारी दी. अब से थोड़ी पहले का फ़ोन आया।उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे।हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी।ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था।ये भगवान की नाइंसाफ़ी है.. ॐ शान्ति सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) ने ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया. उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे. हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी. ये वायरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा, ये कल्पना नहीं की थी. इसके लिए मैं तैयार नहीं था. यह भगवान की नाइंसाफी है... ॐ शान्ति.'More Related News
