
मशहूर कवि Dr. Kunwar Bechain का Corona से निधन, Kumar Vishwas ने कहा- कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया
Zee News
कोरोना महामारी की चपेट में आकर देश की मशहूर कवि डॉ. कुंवर बेचैन की 78 साल की उम्र में मौत हो गई. उन्होंने गुरुवार दोपहर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली.
नोएडा: साहित्य जगत के सशक्त हस्ताक्षर और देश दुनिया में उत्तर प्रदेश को पहचान दिलाने वाले लेखक व कवि डॉ. कुंवर बेचैन (Kunwar Bechain) की गुरुवार दोपहर नोएडा के कैलाश अस्पताल (Kailash Hospital) में मृत्यु हो गई. वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे. उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है।मेरे कक्षा-गुरु,मेरे शोध आचार्य,मेरे चाचाजी,हिंदी गीत के राजकुमार,अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुँअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया।कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया वे पिछले करीब 2 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत धीरे-धीरे सुधर रही थी, लेकिन बुधवार रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया. लेकिन आज उनका निधन हो गया. युवा कवि डॉक्टर कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने डॉ. बेचैन के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी. — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas)More Related News
