मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हुए रिया कपूर के बर्थडे में शामिल, चेहरा छिपाते आए नजर
Zee News
Malaika Arora and Arjun Kapoor in Party: हाल ही में अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा के साथ एक ही गाड़ी में रिया कपूर के बर्थडे में स्पॉट किया गया. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने मीडिया को देखते ही चेहरा छिपा लिया. ऐसे में यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.
Rhea Kapoor Birthday Bash: Rhea Kapoor ने आधी रात को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. उनके इस खास जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने दस्तक दी. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी छिपते-छिपाते रिया कपूर के बर्थ डे पर जा पहुंचे. दोनों एक ही गाड़ी में एक साथ इस खास पार्टी में पहुंचे. भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ इस पार्टी में आईं लेकिन सबका ध्यान खींचा बॉलीवुड लव बर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने.
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट से रिया को बर्थडे विश किया. फोटो में रिया ने एक ब्लैक कलर की आउटफिट पहन रखी थी. मलाइका लिखती हैं कि सबसे ज्यादा टैलेंटेड मिस रिया कपूर को हैप्पी बर्थडे. मलाइका और अर्जुन कपूर एकसाथ पार्टी में पहुंचे लेकिन दोनों ने ही मीडिया के सामने अपना चेहरा छिपा लिया.