
मर्दानगी और पत्नी से विवाद को लेकर उड़ाता था मजाक, इसी गुस्से में सिपाही ने युवक को उतारा मौत के घाट
Zee News
बुधवार को पुलिस कॉन्स्टेबल आशीष मिश्रा ने एक हत्यारोपी के बेटे को गोली मार दी थी.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते बुधवार को एक सिपाही ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. गुरुवार को सिपाही ने खुद इस हत्या की वजह साफ कर दी. सिपाही ने बताया कि युवक उसकी निजी जिंदगी की चीजों को लेकर मजाक उड़ाता था, इस बात से तंग आकर उसने प्रवीण को गोली मार दी. क्या है पूरा मामला? मामला विभूतिखंड थाना क्षेत्र के लोहिया अस्पताल के आवासीय परिसर का है. बीते बुधवार को पुलिस कॉन्स्टेबल आशीष मिश्रा ने एक हत्यारोपी के बेटे को गोली मार दी थी. दरअसल, सीतापुर में हत्यारोपी है ध्रुव कुमार, जिसका लोहिया अस्पताल (लखनऊ) में इलाज चल रहा है.More Related News
