
मरकजी सरकार का क्रांतिकारी फैसला, कारोबार को आसान बनाने के लिए किया नए ‘सहकारी मंत्रालय’ का गठन
Zee News
सरकार के इस कदम को आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के मुहिम को और मजबूती देने की दिशा में भी देखा जा रहा है.
नई दिल्लीः मरकजी सरकार ने बुध को केंद्रीय कैबिनेट में होने वाले फेरबदल और विस्तार से ठीक एक दिन पहले मंगल को एक नए मंत्रालय का गठन किया है. नया मंत्रालय ’सहकारी मंत्रालय’ के नाम से जाना जाएगा. जराया के मुताबिक सहकारी मंत्रालय सहकारिता के लिए कारोबार करने के अमल को और आसान बनाने का काम करेगा. सहकारी मंत्रालय सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग प्रशासनिक, कानूनी, नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा. सरकार के इस कदम को आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के मुहिम को और मजबूती देने की दिशा में भी देखा जा रहा है. Modi Government creates a new Ministry of Co-operation Read Story |More Related News
